ये कौन है जो मेरी जिंदगी में आ गया ? फिर से वही एहसास दिला गया , मेरा दिल , मेरा चैन , मेरा सब कुछ ले गया अब फिर मुझे किसी की याद सता रही अब फिर मुझे नींद नहीं आ रही बस दिल मेरा उसे देखने को कर रहा दिन रात बातें करने को कर रहा लेकिन दिल यहीं थम सा गया मेरा... कुछ कह नहीं पा रहा दिल मेरा कहीं फिर वही मंजर ना हो जाए कहीं फिर वो मुझसे दूर ना हो जाए सारी बातें मैं दिल में दबा रखा हूं मैं उन्हीं की यादें सजा रखा हू बस उनसे दूर नही जाना मुझे बस ये याद दिलाना मुझे अगर ऐसा हो चली जाय वो दूर मुझसे तो मेरा एक काम कर देना उन्हे मेरा पैगाम भेज देना कि कोई था जिसने चाहा था तुम्हे कोई था जिसने मांगा था तुम्हे तुम्हारी यादों में उसकी निंदे उड़ गई थी तुम्हारी चाहत में सपने खो गए थे ! बस दुवाओ में तुम्हे ही मांगा करता वो हर वक्त तुम्हारी ही बाते करता वो पर तुमसे बिछड़ने का गम सह नही पाया वो और तुम्हारे जाते ही , फना हो गया वो। Kya Yahi Hai Woh? Yeh kaun hai jo meri zindagi mein aa gaya? Phir se wahi ehsaas dila gaya, Mera dil, mera chain, mera sab kuch le gaya. Ab phir mujhe kisi ki yaad sat...
आज उसने मेरा मैसेज नही देखा दो , पहर बीत गए , इंतजार मे मेरे अंशु सूख गए पर जब देखा तो कुछ कहा ही नही मेरे मैसेज का जवाब दिया ही नही मेरा दिल टूट कर वही रो पड़ा मेरे अंशु मुसलसल गिरते रहे मैं चाह कर भी कुछ नही कर पा रहा उनका इनकार करना भी , नही सुन पा रहा मेरी रूह भी मुझे छोड़ना चाह रही हैं कैसा है तु , तुझे कोई नहीं चाह रही है ? सब छोड़ कर उनका होना चाहता हु हर दुवाओं में उनको ही मांगता हु सांसे भी मेरी साथ नही दे रही अब वो मुझसे बात भी नही कर रही मेरा हर सपना टूट गया हर ख्वाब खो गए जो लम्हे देखे थे मैने , वो मुझसे ही रूठ गए ये प्यार , ये मोहब्बत , ये जज्बात , ये अहसास उनकी आंखे , उनका चहरा , उनकी आवाज , उनकी मुस्कान ये जो ख्वाब आंखो ने देखे थे मेरे ये जो लम्हे सजाए थे मैने कही जाकर अंधेरे में खो गए हैं मेरे पंशी वापस आकर सो गए हैं अब खुदा भी मुझे रूठ गया क्यो तु , उसके लिए टूट गया ? न कर ऐसा तु , फना हो जायेगा क्या तेरा तड़पना मुझसे सहा जायेगा ? मेरा प्यार सदा उसका ही रहेगा खुदा भी इस बात का गवाह रहेगा मेरे जीवन का हर अहसास , तुझसे ही रहेगा। Khuda B...
तुम्हें प्यार पर विश्वास नहीं है तुम्हें किसी से प्यार नहीं है ? लगता है तुम्हें प्यार का मतलब बताना पड़ेगा मुझे तुम्हें आज प्यार सिखाना पड़ेगा , क्या कभी तुम्हारा दिल , किसी के लिए धड़का है ? क्या तुम्हारी आंखों में वो आंसू , किसी के लिए आए हैं ? तुमने किसी के लिए कोई ख्वाब सजाए हैं ? दुआओं में किसी के लिए हाथ फैलाए हैं ? ये जो प्यार है बहुत ही सुंदर सा एहसास है किसी के न होने पर भी , उसी का इंतजार है रातों की नींद उड़ जाया करती है , आंखें बस उसी का चेहरा तलाश करती है यूं तो मोहब्बत में कई आशिक जान लुटा चुके हैं शायद तुम्हें नहीं पता , ये मोहब्बत खुदा भी कर चुके हैं किसी की खुशी में खुश होना उसी के गम में रो देना , आंखें बंद करते ही उसी को पाना खुले जो आंख , फिर रूठ जाना उसके चेहरे को चांद कह देना झील सी आंखों में खो जाना , बोले जब वो अपने होठों से तुम्हारा नाम तो बस उसके बाद सब कुछ भूल जाना , और उसकी आवाज में ऐसा जादू सा कुछ है सुनते ही बस , मै मरजावां ये प्यार नहीं तो क्या है जाना आज कह रहा हूं तुम समझ जाना ये प्यार भी तुम्हीं ने सिखाया है , अब मत कहना तुम्हें प्यार पर विश्वास ...
Comments
Post a Comment